Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida: नोएडा में ईडी की बड़ी कार्रवाई! अश्लील वीडियो बनाने और विदेशों में बेचने के आरोप में दंपती पर शिकंजा

top-news

Noida: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक दंपती के ठिकानों पर छापा मारा है। आरोप है कि यह दंपती अपने घर में वेबकैम के जरिए मॉडलों के अश्लील वीडियो शूट कराता था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पोर्न साइट्स को बेचता था। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद मॉडलों के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच के दौरान पता चला कि यह सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जिसे नोएडा में रहने वाले यह पति-पत्नी चलाते थे।

Noida: अंतरराष्ट्रीय पोर्न साइट्स से जुड़े तार

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि यह दंपती साइप्रस की टेक्नियस लिमिटेड कंपनी के लिए काम कर रहा था, जो एक्समास्टर और स्ट्रिपचैट जैसी प्रसिद्ध वयस्क साइटों को होस्टिंग सेवा प्रदान करती है। आरोप है कि दंपती अपने घर को वयस्क वेबकैम स्ट्रीमिंग स्टूडियो के रूप में उपयोग कर रहा था और सोशल मीडिया के माध्यम से मॉडलों को भर्ती करता था। सूत्रों के अनुसार, Noida के दंपती इन वीडियो को भारी रकम में साइप्रस स्थित कंपनी को बेचता था।

विदेशी फंडिंग और करोड़ों की कमाई का खुलासा

जांच एजेंसी ने यह भी पाया कि दंपती के बैंक खातों में विदेशों से मोटी रकम आ रही थी। यह धनराशि बैंकों को विज्ञापन, मार्केट रिसर्च और जनमत सर्वेक्षण जैसी सेवाओं के नाम पर बताई जाती थी। अब तक जांच में कंपनी और उसके निदेशकों के खातों में 15.66 करोड़ रुपये का पता चला है। आरोप है कि यह दंपती 75% कमाई अपने पास रखता था और बाकी मॉडल्स को भुगतान करता था। Noida में हुए इश मामले में ईडी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा हो सकता है।