Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: पानी संकट से मिली राहत! 16 घंटे में बहाल हुई आपूर्ति, सेक्टर अल्फा-1 और अल्फा-2 में पानी संकट का हुआ समाधान

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 और अल्फा-2 में पानी संकट लगातार परेशानी का कारण बन रहा है। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार करीब 20,000 से अधिक लोगों को जल आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि बीते संकट की तुलना में इस बार केवल 16 घंटे के भीतर जल आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। ग्रेटर नोएडा के अल्फा में उत्पन इस जल संकट की अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: एक हफ्ते के भीतर 2 बार आई समस्या, पिछले अनुभव से सीखा सबक

महज एक सप्ताह पहले भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी जब मुख्य पाइपलाइन के फटने के कारण पानी की आपूर्ति तीन दिन तक ठप रही। उस समय प्राधिकरण की टीम ने रात में कोई काम नहीं किया था, जिससे स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। इस बार, प्राधिकरण ने पिछली गलती से सबक लेते हुए शुक्रवार शाम को ही पाइपलाइन सुधार कार्य शुरू कर दिया। इसके चलते शनिवार सुबह 11 बजे तक जल आपूर्ति बहाल कर दी गई।

जल संकट से निपटने के लिए प्रभावी कदम जरूरी

बता दे कि Greater Noida के स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्राधिकरण को दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, जल आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था के लिए पाइपलाइन के नियमित रखरखाव और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। अगर प्राधिकरण समय रहते प्रभावी कदम उठाए, तो भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।