Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

मणिपुर से हटाया राष्ट्रपति शासन: युमनाम खेमचंद आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से मणिपुर से राष्ट्रपति शासन तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यह घोषणा संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) के तहत की गई। मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे और राज्य में चल रही जातीय हिंसा व संवैधानिक संकट के चलते राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। अब एक साल से अधिक समय के बाद, राज्य में राजनीतिक स्थिरता लौटाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
top-news

बीजेपी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। वे आज शाम 6 बजे लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ कुकी नेता नेमचा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राज्यपाल अजय भल्ला ने भी युमनाम खेमचंद से मुलाकात कर बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्य में राष्ट्रपति शासन हटने के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता में उत्साह का माहौल है। मणिपुर की जनता अब उम्मीद कर रही है कि नई सरकार शांति, विकास और आर्थिक स्थिरता की दिशा में तेजी से काम करेगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, युमनाम खेमचंद का नेतृत्व राज्य में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान कर सकता है और सरकार का मुख्य ध्यान सुरक्षा, जातीय समरसता और बुनियादी विकास योजनाओं पर रहेगा।