Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida International Airport के पास घर बनाने का सपना होगा साकार, यमुना प्राधिकरण लाएगा आवासीय भूखंड योजना

top-news

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास अपने घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) जल्द ही आवासीय भूखंड योजना लेकर आ रहा है, जिसमें पुराने नियम लागू होंगे और लकी ड्रा के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। यह योजना दो अप्रैल तक लॉन्च होने की संभावना है और इसे रेरा (RERA) का पंजीकरण भी मिल चुका है। योजना के तहत केवल 200 वर्गमीटर के भूखंडों का आवंटन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

Noida International Airport: 274 भूखंडों की योजना होगी लॉन्च

यमुना प्राधिकरण लंबे समय से आवासीय भूखंड योजना लाने की तैयारी कर रहा था। सेक्टर 18 के नौ बी ब्लॉक में 274 आवासीय भूखंडों के लिए रेरा पंजीकरण आवेदन किया गया था, लेकिन कुछ आपत्तियों के चलते इसमें देरी हुई। अब पंजीकरण के बाद, नवरात्र के शुभ अवसर पर यह योजना लॉन्च की जा रही है। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि योजना में केवल 200 वर्गमीटर के भूखंड होंगे और लॉटरी के माध्यम से इनका आवंटन किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और इच्छुक लोगों को समान अवसर मिलेगा।

नई दरों पर मिलेगा प्लॉट, कीमतों में होगी बढ़ोतरी

Noida International Airport के अलावा बात अगर यमुना प्राधिकरण की करें तो आगामी वित्त वर्ष के लिए संपत्ति दरों का पुनरीक्षण करने जा रहा है, जो 1 अप्रैल से लागू होंगी। इसका असर इस योजना पर भी पड़ेगा और भूखंडों का आवंटन नई दरों पर होगा। फिलहाल, यीडा (YEIDA) क्षेत्र में आवासीय संपत्ति की कीमत 25,900 रुपये प्रति वर्गमीटर है, लेकिन आगामी वित्त वर्ष में इसमें 12 से 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में, जो लोग नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है।