Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Buddha Property Price: गौतमबुद्ध नगर में संपत्ति खरीदना हुआ महंगा! नए सर्किल रेट जारी

top-news

Gautam Buddha Property Price: गौतमबुद्ध नगर में संपत्ति खरीदना और उसकी रजिस्ट्री कराना अब महंगा होने वाला है। जिला प्रशासन ने नए सर्किल रेट का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी में रजिस्ट्री शुल्क में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। फ्लैट, प्लॉट और व्यावसायिक भूखंडों की कीमतें भी बढ़ने जा रही हैं। प्रशासन ने आम जनता से 5 अप्रैल तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं, जिसके बाद नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। जाने पूरी खबर।

Gautam Buddha Property Price: मेट्रो लाइन के पास संपत्ति होगी और महंगी

नोएडा में हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट्स के सर्किल रेट में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी, वहीं मेट्रो लाइन के 500 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में 5 से 12.5 प्रतिशत तक का लोकेशन चार्ज भी जोड़ा जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ गोल चक्कर से नॉलेज पार्क तक के क्षेत्रों में फ्लैट की रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसके अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों के सर्किल रेट में भी 10 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है।

कृषि भूमि और भूखंडों की दरें भी बढ़ेंगी

बात अगर Gautam Buddha Property Price की करें तो सामान्य कृषि भूमि की दरों में 40 प्रतिशत, ग्रेटर नोएडा में 50 प्रतिशत और जेवर में 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। नोएडा के राजस्व ग्रामों में कृषि भूमि की दरों में 25 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। ग्रेटर नोएडा में अब तक 13,500 रुपये प्रति वर्गमीटर का सर्किल रेट था, जिसे बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया है, जबकि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यह दर 7,500 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी गई है।