Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: ईद और नवरात्र के धूम के बीच सतर्क हुई प्रशासन! हाई अलर्ट पर नज़र आइ यूपी पुलिस

top-news

Uttar Pradesh: इस बार ईद और नवरात्र के एक साथ पड़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। दोनों त्योहारों को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बुलंदशहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए मेरठ जोन के डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी श्लोक कुमार ने पैदल मार्च किया। उन्होंने शाही ईदगाह और राजराजेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर कमेटियों के साथ वार्ता की। जुमा ए अलविदा के मद्देनजर पुलिस और एलआईयू को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि बुलंदशहर में मुस्लिम आबादी अधिक है, इसलिए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

Uttar Pradesh: डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिए निर्देश 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज और ईद-उल-फितर के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। दंगा नियंत्रण उपायों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए धार्मिक नेताओं और शांति समिति के सदस्यों से संवाद किया जाए।

यूपी के अलग अलग क्षेत्र में प्रशासन ने अपनाए कड़े रुख

बता दे कि Uttar Pradesh राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीजीपी ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर गश्त करने और फ्लैग मार्च करने को कहा गया है। प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।