Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: Attention! शाहबेरी मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू, 20 दिनों तक रहेगा बंद

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटेड़ा गोलचक्कर से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस 3 किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई दोनों ओर से 1.5-1.5 मीटर बढ़ाई जा रही है, जिससे आवागमन सुगम हो सके। वर्तमान में यह सड़क एक लेन की है, जिसके कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चौड़ीकरण का निर्णय लिया है। इसके चलते सुबह 10 बजे के बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्राधिकरण के प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि यह कार्य 25 मार्च से शुरू होकर 20 दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान रूट डायवर्ट रहेगा।

Greater Noida: वाहन चालकों के लिए प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इटेड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद जाने वाले वाहन गौड़ चौक से तिगरी गोलचक्कर होते हुए 130 मीटर सड़क का उपयोग कर सकते हैं। तिलपता से शाहबेरी होते हुए गाजियाबाद जाने वाले वाहन एकमूर्ति गोलचक्कर से दाहिने मुड़कर रोजा चौका, छपरौला रेलवे फाटक और लाल कुआं होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। वहीं, एबीईएस, गाजियाबाद/एनएच-24 से नोएडा-Greater Noida की ओर आने वाले वाहन शाहबेरी मार्ग के बजाय विजयनगर बाईपास से तिगरी गोलचक्कर होकर गौड़ चौक से अपने मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं।

26 मार्च को सिफी डेटा सेंटर परिसर तक रहेगा रूट डायवर्जन

ऊर्जा निगम द्वारा सेक्टर 132 स्थित सिफी डेटा सेंटर तक 220 केवी विद्युत लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते 26 मार्च की रात 1 बजे से सुबह 4:30 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। डीसीपी यातायात लखन सिंह यादव के अनुसार, इस अवधि में सेक्टर 98, 100 और 104 तिराहे से एक्सप्रेसवे डबल लेन सर्विस रोड होकर आम्रपाली चौकी सेक्टर 45 की ओर जाने वाले यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। Greater Noida के यात्रियों को हाजीपुर चौक से होकर गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।