Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: LPG गैस महंगी, सिलिंडर बुकिंग के नियम बदले, जानें नया अपडेट

ईरान-इज़राइल युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को एक साथ दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सिलिंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव कर दिया गया है। नई दरों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलिंडर 60 रुपये महंगा होकर 925.50 रुपये का हो गया है, जबकि कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 113.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 1923.50 रुपये में मिलेगा। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से इसका असर गैस बाजार पर पड़ा है।
top-news

होली के त्योहार के दौरान गैस की खपत में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। त्योहार खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने सिलिंडर रिफिल के लिए बुकिंग करानी शुरू कर दी, जिससे कई जगह बुकिंग सिस्टम पर दबाव बढ़ गया। इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गैस कंपनियों ने बुकिंग अंतराल 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया है। शनिवार सुबह जब बड़ी संख्या में लोगों ने कॉल के जरिए बुकिंग कराने की कोशिश की तो कई जगह बुकिंग स्वीकार नहीं हुई, जिससे उपभोक्ताओं में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बताई है। आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार मथुरा रिफाइनरी से गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और शहर में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। राहत की बात यह भी है कि पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के बाद अचानक बढ़ी मांग को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है और आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य बनी रहने की उम्मीद है।