Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

PM Modi Qatar Call: Emir Tamim bin Hamad Al Thani से बातचीत, Hormuz Security और West Asia Tension पर चर्चा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की।
top-news

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत कतर के साथ मजबूती से खड़ा है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होना बेहद जरूरी है। यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब West Asia tension global स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है।


प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान Hormuz Strait की सुरक्षा को लेकर भी अहम बात रखी। उन्होंने कहा कि यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन जरूरी है। किसी भी तरह की बाधा का असर पूरी दुनिया की economy और energy supply chain पर पड़ सकता है। India ने इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट स्थिति रखते हुए free navigation और maritime security का समर्थन किया है।

इस बातचीत में कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने वहां की सरकार का आभार जताया कि कठिन समय में भी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। India और Qatar के बीच मजबूत economic और energy संबंध हैं, खासकर LNG supply को लेकर। हाल ही में PM Modi ने UAE, Oman और Kuwait के नेताओं से भी बातचीत की है, जिससे साफ है कि India West Asia crisis को लेकर diplomatic level पर लगातार active बना हुआ है।