Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण का 8, 500 करोड़ रुपये का बजट, भूमि अधिग्रहण पर रहेगा मुख्य फोकस

top-news

Yamuna Authority: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8,500 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर रहा है। Yamuna City के लिए बनाई गई इस बजट में सबसे अधिक राशि भूमि अधिग्रहण और खरीद के लिए निर्धारित की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 8,870 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, लेकिन निर्धारित 6,000 करोड़ रुपये की तुलना में भूमि अधिग्रहण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इसी कारण इस वर्ष के बजट को पुनरीक्षित किया गया है। 28 मार्च को यमुना प्राधिकरण और 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड बैठक में इस बजट को मंजूरी दी जाएगी।

Yamuna Authority: किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, विकास परियोजनाओं को गति

यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए यह वित्तीय वर्ष खुशखबरी लेकर आ सकता है, क्योंकि उनके मुआवजे में वृद्धि की संभावनाएं हैं। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में मुआवजे की दर 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर है, जिसे 5,000 रुपये तक किए जाने की योजना है। वहीं, यमुना सिटी (Yamuna City) में अधिग्रहण दर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से भी अधिक 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन की दरों को 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर करने की घोषणा की थी। इससे क्षेत्र में संपत्ति की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।

एयरपोर्ट विस्तार और भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता

बता दे कि Yamuna Authority ने 2,053 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की योजना बनाई है, जिसमें से 1,889 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके तहत आकलपुर (46 हेक्टेयर), प्याना (165 हेक्टेयर) जैसे गांव शामिल हैं। हवाई अड्डे के तीसरे और चौथे चरण की विस्तार योजनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। नोएडा एयरपोर्ट के वाणिज्यिक संचालन के नजदीक आने के साथ ही ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) और यमुना सिटी (Yamuna City) क्षेत्र में संपत्ति की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है।