Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव समस्या के समाधान के लिए Greater Noida Authority ने की ठोस पहल! जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 3 (Ecotech 3) में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। Greater Noida Authority ने आरसीसी ड्रेन और नालियों के चौड़ीकरण का कार्य करा रहा है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके अलावा, समस्या के त्वरित समाधान के लिए तीन पंप भी लगाए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में परियोजना विभाग द्वारा साझा की गई। इस बैठक में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों को सरकार की नीतियों से अवगत कराने पर भी चर्चा की गई।

Greater Noida: एनजी रवि कुमार के निर्देश का हो रहा असर

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को Greater Noida Authority की एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार और ओएसडी नवीन कुमार सिंह ने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय और अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में ईकोटेक 3 (Ecotech 3) की एक मॉडल औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित करने की मांग रखी गई, जिस पर एसीईओ ने आवश्यक संसाधनों के अध्ययन के लिए एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, Greater Noida में अतिरिक्त डस्टबिन लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण और मार्किंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति बनी।

साफ-सफाई के लिए भी प्राधिकरण ने की नई पहल

औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई, मलबा हटाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए भी Greater Noida Authority ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। सूरजपुर-कुलेसरा रोड निर्माण कार्य के लिए उद्यमियों ने प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, विनोद शर्मा और प्रबंधक उद्योग अरविंद मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस पहल से औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है और Greater Noida क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।