Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

होर्मुज तनाव के बीच राहत! भारत में 60 दिन का तेल भंडार, पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सरकार के अनुसार, देश के पास कुल 74 दिनों की भंडारण क्षमता है, जिसमें फिलहाल लगभग 60 दिनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, क्योंकि इनका उद्देश्य केवल घबराहट फैलाना है।
top-news

सरकार ने यह भी बताया कि भारत को 41 से अधिक वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से कच्चा तेल मिल रहा है और सभी रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की खरीद पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। कुछ क्षेत्रों में घबराहट में ईंधन खरीदने की घटनाएं सामने आईं, लेकिन सरकार ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित करते हुए पेट्रोल पंपों को अतिरिक्त सप्लाई दी और उनकी क्रेडिट सीमा बढ़ाकर 3 दिन कर दी, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न हो।

एलपीजी को लेकर भी सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। घरेलू उत्पादन में 40% की वृद्धि कर इसे 50 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंचा दिया गया है, जो कुल मांग का 60% से अधिक है। इसके अलावा, अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया से एलपीजी की बड़ी खेप भारत आ रही है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में कम से कम एक महीने की एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित है और रोजाना 50 लाख से अधिक सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही, कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।