Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

BJP: बीजेपी ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को बांटेगी “ सौगात-ए-मोदी” किट

top-news

BJP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ईद के अवसर पर देशभर में 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की किट वितरित करने की घोषणा की है। इस पहल को “सौगात-ए-मोदी” नाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा, अलाप संख्यक मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी, और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ये उपहार देशभर के जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों तक पहुंचाए जाएंगे। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करना और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संदेश फैलाना है।

BJP: किट वितरन के लिए ईद मिलन समारो का किया जाएगा आयोजन

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने घोषणा की है कि जिला स्तर पर “सौगात-ए-मोदी” किट वितरित करने के लिए विशेष ईद मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 32,000 पार्टी कार्यकर्ता राहत किट बांटने के लिए आगे आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पहल की शुरुआत रमज़ान के पहले दिन ही हो चुकी है, लेकिन इसका औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को BJP महासचिव और अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक, दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा हजरत निज़ामुद्दीन दरगाह के पास किया जाएगा। सिद्दीकी ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी धार्मिक परंपराओं को मनाना चाहता है, चाहे वह अमीर हो या गरीब, और बीजेपी इसी दिशा में सहायता कर रही है।

गंगा-जमुना तहजीब़ के तहत की गई पहल

“सौगात-ए-मोदी” की इस पहल को भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक माना जा रहा है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। बीजेपी ने घोषणा की है कि इसी तरह की सहायता अन्य धर्मों जैसे सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों के जरूरतमंद लोगों को भी उनके धार्मिक त्योहारों के दौरान प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत BJP कार्यकर्ता राज्यों के पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करेंगे ताकि वितरण और अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा की जा सके। यह पहल सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।