Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Delhi Budget: सीएम Rekha Gupta ने किया 1 लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान! क्या दिल्ली की दशा बदलने में कामयाब हो पाएगी सरकार

top-news

Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने इसे “दिल्ली के पुनर्निर्माण का बजट” बताते हुए कहा कि इस बार का बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहेगा। सीएम Rekha Gupta ने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ सपने दिखाए और दिल्ली की हालत खराब कर दी। इस बार के बजट में पिछले साल की तुलना में 31.5% की वृद्धि की गई है। पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे झुग्गी-झोपड़ियों के पुनर्विकास, जल आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात सुधार जैसे कार्यों को गति दी जाएगी।

Delhi Budget:यमुना की सफाई पर खर्च होंगे  करोड़ो रुपए

मुख्यमंत्री ने कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की, जिनमें महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के तहत 5100 करोड़ रुपये का आवंटन और हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना शामिल है। इसके अलावा, जन आरोग्य योजना के तहत अब 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा। झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि सीवेज सिस्टम को सुधारने के लिए 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, यमुना नदी की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। राजधानी में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे और जल आपूर्ति के लिए 9000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

अटल कैंटिन योजना के तहत दिए जाएंगे भोजन

बता दे कि Delhi Budget के अंतरगत दिल्ली के नागरिकों के लिए अटल कैंटीन योजना के तहत 100 स्थानों पर कैंटीन खोली जाएंगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 करोड़ रुपये और पर्यावरण सुधार के लिए 506 करोड़ रुपये रखे गए हैं। साथ ही, MCD को 6897 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। प्रदूषण कम करने के लिए 300 करोड़ रुपये और फायर फाइटिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 110 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस बजट में दिल्ली के विकास को प्राथमिकता दी गई है और जनता को एक सशक्त राजधानी देने का संकल्प लिया गया है।