Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Neha Kakkar Concert: नेहा कक्कड़ के मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी पर मचा हंगामा, भावुक हुईं गायिका

top-news

Neha Kakkar Concert: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में मेलबर्न में आयोजित अपने कॉन्सर्ट में लगभग तीन घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे दर्शकों में नाराजगी फैल गई। नेहा ने मंच पर आते ही दर्शकों से माफी मांगी और कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी को इंतजार नहीं करवाया, मैं आप सभी से माफी मांगती हूं।” हालांकि, उनके इस भावुक पल को कुछ प्रशंसकों ने ‘ड्रामा’ और ‘अभिनय’ करार दिया, जबकि कुछ ने उनका समर्थन किया और कहा कि यह देरी उनके नियंत्रण से बाहर थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि दर्शकों ने उन्हें बू किया और “गो बैक” के नारे भी लगाए।

Neha Kakkar Concert पर सामने आई सिंगर ट्विंकल अग्रवाल की प्रतिक्रिया

इस घटना पर गायिका ट्विंकल अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। जिस्ट न्यूज़ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि शो के प्रायोजक पैसे लेकर भाग गए थे, जिसके कारण कार्यक्रम लगभग रद्द हो गया था, लेकिन नेहा ने फिर भी बिना डांसर्स के परफॉर्म करने का निर्णय लिया। इस बयान के बाद कई प्रशंसकों ने नेहा का समर्थन किया और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

फैन्स को मिला नेहा का धन्यवाद

भले ही नेहा कक्कड़ का यह कार्यक्रम (Neha Kakkar Concert) विवादों में घिरा रहा, लेकिन नेहा कक्कड़ की अपने प्रशंसकों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है। उन्होंने इससे पहले सिडनी में भी शानदार परफॉर्मेंस दी थी और अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए आभार व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद #Sydney, आज रात #Melbourne #NehaKakkarLive।” कठिनाइयों के बावजूद, नेहा ने मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और अपने प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।