Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

IPL 2025: हार के बाद Rishabh Pant से बात करते दिखे Sanjeev Goenka, लोगो ने जमकर बनाए मीम्स! जाने पूरी खबर

top-news

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने तीन गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे आशुतोष शर्मा, जिन्होंने 31 गेंदों में 66 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनके अलावा विपराज निगम (39 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (34 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (22 रन) ने भी अहम योगदान दिया। हार के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और संजीव गोयनका के बीच बातचीत देखी गई। दोनो के बीच हो रही बातचीत पर लोगो ने जमकर तंज भी कसे। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर।

IPL 2025: ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की बातचीत पर मीम्स की बाढ़

दिल्ली की जीत के बाद सोशल मीडिया पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच हुई गहन बातचीत चर्चा का विषय बन गई। फैंस ने इस पल को लखनऊ के पूर्व कप्तान केएल राहुल की घटना से जोड़कर देखा, जब पिछले साल एक हार के बाद गोयनका ने मैदान में राहुल को फटकार लगाई थी और बाद में उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था। दिलचस्प बात यह है कि IPL 2025 में राहुल अब दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं, और इस संयोग ने सोशल मीडिया पर कई मीम्स को जन्म दिया।

आईपीएल 2025 की चर्चाओं के बीच दिल्ली की मजबूत वापसी

दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत ने आईपीएल 2025 की तैयारियों को लेकर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। Rishabh Pant की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर दिखाया कि वह बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स को अब आगे की रणनीति पर विचार करना होगा। मैच के बाद फैंस ने भी आशुतोष शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर बधाई दी, जिन्होंने इस अवॉर्ड को एक भारतीय दिग्गज को समर्पित किया और वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात भी की। IPL 2025 में इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।