Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान: “समर्थन है, लेकिन BJP की चालबाजी के खिलाफ”

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर जारी बहस के दौरान Akhilesh Yadav ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पूरी तरह पक्ष में है, लेकिन BJP की “चालबाजी” के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जल्दबाजी में इस बिल को ला रही है और इसके पीछे राजनीतिक मंशा छिपी है। अखिलेश ने कहा कि अगर जातीय जनगणना होती है तो देश में व्यापक स्तर पर आरक्षण की मांग उठेगी, जिससे बचने के लिए सरकार यह रणनीति अपना रही है।
top-news

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को “संरक्षण” भी मिलना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि BJP अपने संगठन और सरकारों में महिलाओं को कितना प्रतिनिधित्व देती है। उन्होंने OBC और मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की और कहा कि BJP शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति बेहतर नहीं है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि “नारी को सिर्फ नारा बनाने की कोशिश हो रही है”, जबकि जमीनी स्तर पर उन्हें अधिकार नहीं मिल रहे।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने परिसीमन को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनगणना के बाद ही परिसीमन होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह एक राजनीतिक षड्यंत्र की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका आरोप है कि परिसीमन के जरिए चुनावी नक्शा बदला जा सकता है। उन्होंने दोहराया कि महिला आरक्षण जरूरी है, लेकिन इसे पारदर्शिता और सही प्रक्रिया के तहत लागू किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों की महिलाओं को समान अधिकार मिल सके।