Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

PM Awas Yojna: 75 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

top-news

PM Awas Yojna: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त की सहायता राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। मंत्री ने बताया कि सितंबर 2024 में केंद्र सरकार से 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके तहत 17 सितंबर 2024 को 90 हजार लाभार्थियों को 360 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का कुल लक्ष्य 7,90,648 लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। अब तक 7 लाख 24 हजार 230 परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 6 लाख 30 हजार 49 लाभुकों को पहली, 2 लाख 1 हजार 82 को दूसरी और 1 लाख 21 हजार 539 लाभुकों को तीसरी किस्त का भुगतान हो चुका है।

PM Awas Yojna: 301 करोड़ रुपये का हुआ व्यय, 58 हजार से अधिक आवास पूर्ण

24 मार्च 2025 को आयोजित कार्यक्रम में 75,295 लाभार्थियों को 40 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 301 करोड़ 18 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। अब तक योजना के तहत 58,409 आवास पूर्ण हो चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें केंद्र सरकार 60% और राज्य सरकार 40% का योगदान देती है। राज्यांश के रूप में 48 हजार रुपये की राशि लाभार्थियों को प्रदान की जाती है।

100 दिनों में दूसरी और तीसरी किस्त, 1.54 लाख रुपये की कुल सहायता

बता दे कि PM Awas Yojna के तहत आगामी 100 दिनों में लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में 80 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार, प्रत्येक लाभार्थी को कुल 1,54,050 रुपये की सहायता प्राप्त होगी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और जरूरतमंद परिवारों को अपने सपनों का घर बनाने में मदद मिलेगी।