Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Heart Attack: युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले: उत्तर प्रदेश में दो चौंकाने वाली घटनाएं

top-news

Heart Attack: हाल ही में उत्तर प्रदेश से हार्ट अटैक के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जिसने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में यह जानलेवा स्थिति क्यों बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अनियमित जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

Heart Attack: उत्तर प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना आई सामने

पहली घटना कानपुर की है, जहां एक युवक अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था और रास्ते में ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता और पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरी घटना बुलंदशहर में हुई, जहां 28 वर्षीय राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता अमित चौधरी की सुबह की सैर के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह अचानक गिरते नजर आए, और डॉक्टरों ने हार्ट अटैक (Heart Attack) से मृत्यु की पुष्टि की।

जाने क्या कहते है विशेषज्ञ

विशेषज्ञों के अनुसार, हृदय रोगों से बचने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, धूम्रपान और शराब से परहेज, तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, नियमित हेल्थ चेकअप भी आवश्यक है ताकि किसी भी हृदय संबंधी समस्या का समय पर पता लगाया जा सके। सरकार और स्वास्थ्य संगठनों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि युवाओं में हृदय रोगों (Heart Attack) की बढ़ती प्रवृत्ति को रोका जा सके।