Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

West Bengal Election 2026: BJP उम्मीदवार के घर के बाहर फायरिंग, CISF जवान घायल; TMC पर आरोप

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर 24 परगना जिले की भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के घर के बाहर रविवार देर रात फायरिंग और बमबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का एक जवान घायल हो गया।
top-news

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर 24 परगना जिले की भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के घर के बाहर रविवार देर रात फायरिंग और बमबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान योगेश शर्मा के रूप में हुई है, जिन्हें पैर में गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं।


यह घटना ऐसे समय हुई है जब राज्य में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले ही सतर्कता बढ़ाई गई थी। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में दो लाख से अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती की है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, हिंसा की शुरुआत जगद्दल इलाके में उस समय हुई जब एक टीएमसी कार्यकर्ता पर झंडे और बैनर लगाने के दौरान कथित हमला हुआ। इसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ा, जो थाने तक पहुंच गया और वहां पथराव और झड़प की खबरें भी सामने आईं।


घटना के बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थित असामाजिक तत्वों ने बम फेंके और फायरिंग की, जिसमें CISF जवान घायल हुआ। वहीं टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा को ही हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।