Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Indian Army: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों से मुठभेड़! महिला के पति को बनाया बंधक

top-news

Indian Army: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह ऑपरेशन खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें पाकिस्तान सीमा के पास संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस दौरान आतंकियों ने एक व्यक्ति को बंधक बना लिया, लेकिन उनकी पत्नी किसी तरह बचकर निकलने में सफल रही। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में लगभग 250 राउंड गोलीबारी हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Indian Army: पति को बंधक बनाकर भागी महिला, ग्रामीणों ने की मदद

प्रत्यक्षदर्शी अनीता देवी ने बताया कि आतंकियों ने उनके पति को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था और उन्हें भी पास बुलाया। लेकिन उनके पति ने इशारा कर उन्हें भागने को कहा। अनीता देवी किसी तरह आतंकियों के चंगुल से बच निकलीं और शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सतर्क किया। आतंकियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दो अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। इसके तुरंत बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सुरक्षा बलों (Indian Army) ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया।

पाकिस्तान सीमा के पास से हुई घुसपैठ, सर्च ऑपरेशन जारी

जिला विकास पार्षद करन कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में भारी गोलीबारी हुई, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि 3 से 5 आतंकी कठुआ के सान्याल गांव में देखे गए थे, जो संभवतः शनिवार को किसी सुरंग या नाले के जरिए पाकिस्तान से घुसे थे। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों (Indian Army) ने इलाके में आतंकियों की छिपने की जगह (ढोक) की घेराबंदी कर दी है और उनकी धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।