Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Election 2026: 2021 के सबसे करीबी मुकाबले वाली सीटें, जहां चंद वोटों ने बदल दी थी किस्मत

Election 2026 के नतीजों से पहले 2021 के विधानसभा चुनावों की याद फिर ताजा हो गई है, जहां कई सीटों पर जीत-हार का फैसला बेहद कम वोटों से हुआ था। तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी जैसे राज्यों में ऐसे मुकाबले देखने को मिले, जहां कुछ सौ वोटों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इन करीबी सीटों पर इस बार सभी दलों की खास नजर बनी हुई है, क्योंकि यहां हल्का सा वोट स्विंग भी बड़ा असर डाल सकता है।
top-news

Election 2026 के नतीजों से पहले 2021 के विधानसभा चुनावों की याद फिर ताजा हो गई है, जहां कई सीटों पर जीत-हार का फैसला बेहद कम वोटों से हुआ था। तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी जैसे राज्यों में ऐसे मुकाबले देखने को मिले, जहां कुछ सौ वोटों ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इन करीबी सीटों पर इस बार सभी दलों की खास नजर बनी हुई है, क्योंकि यहां हल्का सा वोट स्विंग भी बड़ा असर डाल सकता है।


तमिलनाडु में 69 सीटों पर जीत का अंतर 10 हजार से कम रहा, जिनमें 8 सीटें ऐसी थीं जहां फर्क 1000 वोट से भी कम था। वहीं असम में 27 सीटों पर 10 हजार से कम अंतर रहा, जबकि 15 सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा था। नजीरा और बरहमपुर जैसी सीटों पर जीत का अंतर 700 वोट के आसपास रहा। केरल में भी 52 सीटों पर करीबी मुकाबले हुए, जहां पेरिन्थलमन्ना सीट पर सिर्फ 38 वोटों से जीत दर्ज की गई। यह आंकड़े बताते हैं कि हर एक वोट कितना निर्णायक हो सकता है।


पुदुचेरी में भी 30 में से 9 सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी रहा, जिनमें 7 सीटों पर जीत का अंतर 1000 वोट से कम था। करईकल उत्तर सीट पर तो महज 135 वोटों ने नतीजा तय किया था। ऐसे आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि 2026 के चुनाव में इन सीटों पर मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। अब देखना होगा कि इस बार मतदाता किस ओर रुख करते हैं और क्या पुराने नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।