Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

ऑपरेशन सिंदूर: 23 मिनट में पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तबाह, एयर मार्शल ने बताई पूरी कहानी

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ हुई बड़ी सैन्य कार्रवाई का खुलासा किया। डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने बताया कि यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति और संयम की नीति पर चलता है, लेकिन जब देश की सुरक्षा को चुनौती दी जाती है, तो जवाब भी निर्णायक होता है। 7 मई 2025 को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओजेके के 9 आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया गया। एयर मार्शल भारती के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर भी हमला किया और 13 विमानों को नष्ट कर दिया।
top-news

प्रेस वार्ता में मौजूद लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि इस ऑपरेशन और एलओसी पर हुई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। उनके अनुसार पाकिस्तान ने 100 से ज्यादा सैनिक खो दिए, जबकि 9 आतंकी कैंपों में करीब 100 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी झूठी कहानियों पर जितना खर्च करता है, अगर उतना ध्यान अपनी सैन्य क्षमता पर देता तो शायद बेहतर स्थिति में होता। भारतीय सेना का दावा है कि पाकिस्तान भारत को किसी बड़े सैन्य या नागरिक नुकसान पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम रहा।

वहीं वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के मजबूत तालमेल को दुनिया के सामने दिखाया। 6 और 7 मई की रात नौसेना ने भी सेना और एयरफोर्स के साथ मिलकर सटीक हमले किए। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की रणनीतिक तैनाती के कारण पाकिस्तानी नौसेना और वायुसेना रक्षात्मक मुद्रा में आ गई और अपने बंदरगाहों तक सीमित हो गई। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत किसी भी आतंकी उकसावे का जवाब सटीक, संतुलित और ताकतवर तरीके से देने में सक्षम है।