Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी चालक और हेल्पर गिरफ्तार

दिल्ली के रानीबाग इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई, जहां चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता मंगोलपुरी स्थित एक फैक्टरी में काम करती है और काम खत्म कर घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, सरस्वती विहार इलाके में बस का इंतजार करते समय एक स्लीपर बस रुकी, जहां महिला ने टाइम पूछा। इसी दौरान आरोप है कि बस में मौजूद चालक और हेल्पर ने उसे जबरन बस में खींच लिया और वारदात को अंजाम दिया।
top-news

पीड़िता को नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंक दिया गया, जिसके बाद वह गंभीर हालत में मिली और पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के बयान के आधार पर रानीबाग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बस रूट की जांच के बाद पाया कि यह बस दिल्ली से बिहार के बीच चलती है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों—चालक और हेल्पर—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा लगातार खतरे में है। वहीं, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर इसे “दिल्ली का एक और निर्भया कांड” बताते हुए गंभीर चिंता जताई है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।