Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Delhi: लू का कहर, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में 18 से 23 मई के बीच मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासतौर पर 19 और 20 मई को लू (हीटवेव) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस अवधि में 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के समय बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण राजधानी के कई हिस्सों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
top-news

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि शुष्क हवाओं और बढ़ते तापमान के कारण लू का प्रभाव और तेज होगा। सड़क पर चलने वाले राहगीरों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों के लिए यह मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। गर्म हवाओं के साथ-साथ सूरज की तीखी किरणें भी लोगों को झुलसा सकती हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

गर्मी के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 174 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं ग्रेटर नोएडा में AQI 260 तक पहुंच गया जो खराब श्रेणी में है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब से मध्यम स्तर के बीच रही। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर और खराब हो सकता है। गर्मी और प्रदूषण का यह डबल अटैक दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है।