Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर! पारा 45°C के पार, 25 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजधानी में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 25 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री या उससे भी ऊपर जा सकता है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को चौबीस घंटे गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया है।
top-news

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली की ओर आने वाली गर्म हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल से आ रही हैं। यही वजह है कि हवा में नमी बेहद कम है और गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है। 11 मई को जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री था, वहीं 19 मई तक यह बढ़कर 45.1 डिग्री तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 11 सालों में दिल्ली का औसत लैंड सर्फेस तापमान करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मई महीने का पुराना रिकॉर्ड भी टूट सकता है। फिलहाल दिल्लीवासियों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।