Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

सूर्या हत्याकांड: असद के मकान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फरार शारिक की तलाश तेज

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है।
top-news

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या हत्याकांड को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है। मुख्य आरोपी असद के नवनीत विहार स्थित पुराने मकान पर सोमवार को प्रशासनिक टीम ने मुनादी कर सरकारी नोटिस चस्पा किया। अधिकारियों का दावा है कि यह मकान बंजर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किया गया था। नोटिस में 15 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, राजस्व अभिलेखों और भूमि रिकॉर्ड की जांच के बाद यह कदम उठाया गया है। मामले की निगरानी लखनऊ स्तर से भी की जा रही है, जिससे कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।


जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद और उसके पिता नवाब से जुड़ी संपत्तियों का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि नवाब करीब छह महीने पहले अपने परिवार के साथ पुराने मकान से नवनीत विहार की मदरसा वाली गली में किराये के फ्लैट में रहने चला गया था। प्रशासन को यह जानकारी भी मिली है कि संबंधित मकान एक प्रॉपर्टी डीलर को बेचा गया था, लेकिन उसकी रजिस्ट्री और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। इसी आधार पर संपत्ति की वैधता और स्वामित्व की जांच जारी है।

सूर्या हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन दोनों लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि नवाब समेत तीन अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस की सबसे बड़ी चुनौती फरार आरोपी शारिक की गिरफ्तारी है, जिसकी तलाश दिल्ली सहित कई संभावित ठिकानों पर की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और यदि कहीं अवैध कब्जा या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और जल्द ही शारिक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।