Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खोजना खुर्द में अवैध निर्माण पर लिया एक्शन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के सबसे महत्वपूर्ण रोड 130 मीटर के आसपास ज्यादा अवैध निर्माण हो रहा है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से खोदना खुर्द में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ शिकायत दी गई है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह अवैध निर्माण पर सख्त एक्शन ले रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव ने अवैध निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया है। जिसमें उन्होंने खोदना खुर्द के खसरा संख्या 394, 435 के लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ यह शिकायत थी। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा और जो बन चुके है उनको सील किया जाए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर अधिकारियों की तरफ से साफ निर्देश दिए जा रहे हैं कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण के कारण महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर असर पड़ता है जो मुख्य रोड प्राधिकरण को बनाने थे उन ज्यादातर स्थानों पर अवैध निर्माण हो चुका है।