Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर लौटीं! भारत में खुशी की लहर

top-news

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद धरती पर लौट आई हैं। नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लौटा स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल तड़के 3:27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र में उतरा। नासा ने पुष्टि की कि सभी यात्री स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। इस मिशन में सुनीता विलियम्स के साथ बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्री शामिल थे, जिन्होंने आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर ऐतिहासिक मिशन पूरा किया।

Sunita Williams: लोगो के बीच जश्न का माहौल

सुनीता की सुरक्षित वापसी पर भारत में जश्न का माहौल है। उनके पैतृक गांव गुजरात में परिवार और स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी और हवन कर भगवान का आभार व्यक्त किया। उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने कहा, “हम कल से चिंतित थे, लेकिन जब सुनीता की सकुशल वापसी की खबर मिली, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सुनीता विलियम्स की इस उपलब्धि से देश गर्व महसूस कर रहा है। एलन मस्क ने भी इस सफलता के लिए नासा और स्पेसएक्स की टीम को धन्यवाद दिया।

3 महीने से अंतरिक्ष में भंसी थी

इस मिशन के दौरान Sunita Williams ने आईएसएस पर 286 दिन बिताकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक एक मिशन में रहने वाली अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में छठा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति प्रेरित किया है और उनके समर्पण, मेहनत और साहस की सराहना की जा रही है।