Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी बनाने की प्रक्रिया तेज

top-news

Greater Noida और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। मंगलवार को लोउडन काउंटी सिटी के प्रतिनिधि ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां दोनों पक्षों ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिए और आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को लोउडन काउंटी आने का आमंत्रण भी दिया। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य दोनों शहरों के बीच शिक्षा, व्यापार, संस्कृति, बायोटेक, कृषि, फार्मास्यूटिकल और सूचना तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाना था। जाने पूरी खबर।

Greater Noida के सीईओ ने कही ये बात

बैठक में अमेरिका के वर्जीनिया स्थित लोउडन काउंटी सिटी के इकोनॉमिक डेवलपमेंट विभाग के कार्यकारी निदेशक बडी राइजर अपनी टीम के साथ शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अभिषेक पाठक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा की विकास परियोजनाओं जैसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, मेट्रो कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, डाटा सेंटर हब, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और वेस्ट कलेक्शन सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। Greater Noida के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना बेहद आवश्यक है।

इन स्तरों पर होगा लाभ

गौरतलब है कि दोनों शहरों के बीच पहले ही एमओयू साइन किया जा चुका है, जिसके तहत वे सिस्टर सिटी के रूप में एक-दूसरे के साथ सहयोग करेंगे। इस साझेदारी से दोनों शहरों को व्यापारिक और सांस्कृतिक लाभ मिलेगा, साथ ही शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में भी आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। Greater Noida में हुए इस पहल से न केवल दोनों शहरों की आर्थिक वृद्धि होगी बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इनके संबंधों को मजबूती मिलेगी।