Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
लखनऊ अग्निकांड पर सियासत तेज: ‘दोषी अफसरों पर FIR दर्ज हो’, आप सांसद संजय सिंह की मांग
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हादसे में 15 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
- sakshi choudhary
- 23 Jun, 2026
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हादसे में 15 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस इमारत में कंप्यूटर सेंटर संचालित हो रहा था, उसे वर्ष 2016 में ही ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद वह अवैध और जर्जर भवन वर्षों तक कैसे संचालित होता रहा, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही और संरक्षण के कारण यह त्रासदी हुई है, इसलिए केवल निलंबन नहीं बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के फायर विभाग की तैयारियों और संसाधनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान लोगों द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं। उनका आरोप है कि हर बड़े हादसे के बाद केवल जांच बैठा दी जाती है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं होता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि पूरे फायर विभाग की समीक्षा कर उसका बजट बढ़ाया जाए तथा आधुनिक उपकरण, दमकल वाहन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को दिए जा रहे 2 लाख और 5 लाख रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए सम्मानजनक आर्थिक सहायता देने की मांग की। संजय सिंह ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा लवप्रीत और आईसीयू में उपचाराधीन जयंत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और चंदा चोरी के आरोपों को भी उठाया। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा नेताओं पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने एसआईटी को साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए पत्र और ईमेल भेजे, लेकिन अब तक जांच एजेंसी ने उनसे संपर्क नहीं किया। इस बीच उन्होंने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जून को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वह रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करेंगे।