Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Venezuela Earthquake 2026: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 164 मौतें, 971 घायल

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी है।
top-news

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी है। रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले इन भूकंपों के कारण अब तक कम से कम 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में इमारतें धराशायी हो गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और संचार सेवाएं बाधित हो गईं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल घोषित करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह पिछले एक सदी में वेनेजुएला का सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है।


भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली थे कि उनका असर वेनेजुएला की सीमाओं से बाहर भी महसूस किया गया। राजधानी काराकास से लगभग 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक इमारतें हिल गईं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। काराकास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुई हैं। राहत और बचाव दल युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां हजारों विस्थापित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस प्राकृतिक आपदा के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने वेनेजुएला के प्रति एकजुटता दिखाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता भेजने की घोषणा की है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने नागरिकों से धैर्य और एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पूरे देश की निगाहें राहत और बचाव कार्यों पर टिकी हैं, जबकि हजारों परिवार अपने प्रियजनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।