Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: अरिहंत आर्डन सोसायटी में गंदे पानी की समस्या बरकरार, दो महीने में 30 से ज्यादा लोग बीमार

top-news

Greater Noida West: अरिहंत आर्डन सोसायटी के निवासियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोसायटी में पिछले दो महीनों से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। निवासियों का कहना है कि दूषित पानी पीने से अब तक 30 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सोसायटी का दौरा कर हालात का जायजा लिया। टीम के पहुंचने से निवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें स्वच्छ पानी मिलेगा। जाने क्या है पूरा मामला। खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida West: प्राधिकरण ने शुरू की जांच, सैंपल भेजे गए लैब

सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सोसायटी के पानी टैंक की जांच की और सप्लाई किए जा रहे पानी का पीएच लेवल भी मापा। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की स्पष्ट कमी नहीं पाई गई। हालांकि, लोगों की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए पानी के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, टीम ने Greater Noida West की सोसायटी में बीमार लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी शिकायतें भी सुनीं।

निवासियों को समाधान की उम्मीद

सोसायटी में गंदे पानी की समस्या से परेशान लोग अब जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप से निवासियों को उम्मीद है कि पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा और वे स्वच्छ जल प्राप्त कर सकेंगे। प्राधिकरण ने आश्वासन दिया है कि लैब जांच के नतीजे आने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। Greater Noida West निवासियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।