Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

फरीदाबाद में बड़ा खुलासा: IT प्रोफेशनल निकला नकली नोट छापने वाला, होटल के कमरे से बरामद हुआ पूरा सेटअप

फरीदाबाद में नकली नोटों के बड़े रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां एक हाई-प्रोफाइल IT प्रोफेशनल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विनायक झा नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत था और उच्च शिक्षित बताया जा रहा है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब क्राइम ब्रांच NIT को गुप्त सूचना मिली कि एक होटल के कमरे में नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने का सामान रखा गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सेक्टर-17 स्थित संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
top-news

जांच के दौरान पुलिस ने फरीदाबाद के प्रतिष्ठित Sarovar Portico होटल के एक कमरे में छापा मारा, जहां से नकली नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद हुआ। तलाशी में लैपटॉप, प्रिंटर, विशेष प्रकार का कागज, 500 रुपये का नकली नोट और 100 रुपये के दस नकली नोट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने होटल का कमरा अपने नाम से बुक कराया था और वहां से नकली नोट तैयार करने की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस को शक है कि यह किसी बड़े संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जिसकी कड़ियां अभी जोड़ना बाकी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आईआईटी बेंगलुरु से पढ़ा हुआ है और तकनीकी रूप से काफी दक्ष माना जाता है। इसी तकनीकी ज्ञान का उपयोग कथित तौर पर वह नकली नोट तैयार करने में कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गतिविधि कितने समय से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही बरामद लैपटॉप और उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।