Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

अलीगढ़ से कासगंज हाईवे तक हड़कंप! ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट कायनात खान गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कासगंज हाईवे के पास अचानक क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार, यह विमान चेतक एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का था, जिसने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी।
top-news

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कासगंज हाईवे के पास अचानक क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार, यह विमान चेतक एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का था, जिसने अलीगढ़ स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। विमान को 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात खान उड़ा रही थीं। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से एयरक्राफ्ट नियंत्रण खो बैठा और हाईवे किनारे बिजली के तारों से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एयरक्राफ्ट ने आसमान में एक-दो चक्कर लगाए लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो सकी। इसी दौरान वह कासगंज पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे गिर गया। हादसे में महिला प्रशिक्षु पायलट कायनात खान गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ से ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।


गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी विमानन प्रशिक्षण से जुड़े हादसे सामने आ चुके हैं। लगभग एक महीने पहले भी एक निजी प्रशिक्षु एयरक्राफ्ट को आपात स्थिति में खेत में उतारना पड़ा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने ट्रेनिंग फ्लाइट्स की सुरक्षा व्यवस्था और एयर सेफ्टी प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायल पायलट का इलाज जारी है।