Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

जानिए, सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में कैसी है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
मार्च का माह चल रहा है आर्थिक लिहाज से साल का आखिरी महीना भी माना जाता है। इसी माह के आखिर में आर्थिक लेखा जोखा पेश किया जाता है और किसी भी संस्था कंपनी आदि की आर्थिक स्थिति को आंका जाता है। आज हम बात करेंगे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति की, कैसी है प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति   सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्थापना को लगभग 3.5 दशक का समय बीत चुका है। जिसमें प्राधिकरण ने विकास के नए-नए आयाम को छुआ है।

जानते हैं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 2 साल में अपनी आर्थिक स्थिति में कितना सुधार किया है।

1 अप्रैल 2023 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर नोएडा प्राधिकरण का 2590 करोड रुपए बकाया था और जिसका पिछले 6-7 महीने से ब्याज भी नहीं जा रहा था।

आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा प्राधिकरण को मूलधन में से 240.5 करोड रुपए लौटा दिया है। (ब्याज भी लगातार जमा किया जा रहा है)

1 अप्रैल 2023 को एनसीपीबी (NCPB) के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 13 लोन चल रहे थे जो की लगभग 482.5 करोड रुपए के थे।

आज तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एनसीपीबी के 13 लोन में से 9 लोन पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एनसीपीबी को 155.16 करोड रुपए चुका दिए हैं। बाकी चार लोन की समय से किस्त जा रही है।

1 अप्रैल 2023 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्राइवेट बैंकों का 1032.89 करोड़ कर्ज था।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्राइवेट बैंकों का पूरा लोन ब्याज समेत चुका दिया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्राइवेट बैंकों का अब कोई लोन नहीं है।

फिक्स डिपाजिट

1 जुलाई 2023 तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास 357.75 करोड रुपए को फिक्स्ड डिपॉजिट था।

लेकिन आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास 6154.25 करोड रुपए का फिक्स डिपाजिट है।जिससे सालाना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लगभग 500 करोड रुपए की आमदनी होगी।

फिक्स डिपाजिट से ब्याज के रूप में आने वाली आमदनी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्वास्थ्य, उद्यान, ग्रामीण विकास, गौशाला और प्राधिकरण के कर्मचारियों की सैलरी पर खर्च करेगा और साथ ही प्राधिकरण को जो पैसा ब्याज के रूप में देना होता है वह भी यहीं से दिया जाएगा।

पिछले लगभग दो सालों में प्राधिकरण ने बिल्डर, कमर्शियल, इंस्टीट्यूशन आदि प्लॉट का आवंटन बड़ी संख्या में किया है जिससे प्राधिकरण को आमदनी हुई है इस बार प्राधिकरण का सालाना बजट भी लगभग 5000 करोड़ का होगा।

इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले लगभग 2 वर्षों में आर्थिक तौर पर कितनी तरक्की की है सीईओ एनजी रवि कुमार और उनके वित्त विभाग की टीम ने आर्थिक स्थिति सुधार में बेहतर कार्य किया है। लेकिन नए विकास कार्यों पर अभी भी कम खर्च किया जा रहा है। विकास कार्य और जन सुविधाओं पर प्राधिकरण को खर्च बढ़ाना चाहिए। जिससे कि शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को पूरा कर सके।