Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली ● E20 Petrol Controversy: केजरीवाल की केंद्र से अपील- 'माइलेज कम तो पेट्रोल का दाम भी कम हो ● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा

Greater Noida: किसानों को मिली बड़ी राहत! 2.70 लाख वर्ग मीटर भूमि छोड़ी गई, 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ा मुआवजा

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर जिले के ग्राम आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की 2 लाख 70 हजार वर्ग मीटर पुरानी आबादी की जमीन छोड़ने और 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ी हुई मुआवजा राशि को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण फैसले के पीछे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया। अब इस फैसले से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से अपनी जमीन के संरक्षण को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

Greater Noida: किसानो ने किया सभा का आयोजन

इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा के बाद किसानों ने आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया और किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। किसानों ने कहा कि यह फैसला उनके हित में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे उनकी पुरानी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। Greater Noida में हुए सम्मान समारोह में ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और सरकार की नीतियों पर अपना विश्वास जताया।

जोवर के विधायक भी रहें शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए किसानों ने अपनी जमीन देकर प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया है, और सरकार किसानों को उचित मुआवजा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” इस महत्वपूर्ण निर्णय से Greater Noida क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और किसानों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *