Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Alert: भारत में बढ़ती विटामिन बी12 की कमी! कॉर्पोरेट वर्कर्स सबसे ज्यादा प्रभावित

top-news

Alert: भारत में विटामिन बी12 की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, देश में लगभग 65 करोड़ से अधिक लोग इस जरूरी विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं। डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 57% से अधिक कॉर्पोरेट पुरुषों में विटामिन बी12 की भारी कमी पाई गई है। इतना ही नहीं, आधे से अधिक महिला कर्मचारी भी इससे प्रभावित हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित खान-पान और पोषण की अनदेखी इस कमी के मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

Alert: तनाव और खराब खान-पान बना मुख्य कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि कॉर्पोरेट पेशेवरों की व्यस्त दिनचर्या, जंक फूड्स का अधिक सेवन, धूम्रपान और शराब जैसी आदतें विटामिन बी12 की कमी को बढ़ा रही हैं। इसके अलावा, लगातार तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो विटामिन बी12 के अवशोषण को बाधित करता है। नतीजतन, लोगों को थकान, एनीमिया, याददाश्त कमजोर होना और तंत्रिका संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कैसे करें विटामिन बी12 की पूर्ति?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, Alert: विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आहार में मांस, मछली, अंडे, डेयरी उत्पाद और साबुत अनाज शामिल करना आवश्यक है। इसके अलावा, विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स और फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन भी मददगार हो सकता है। नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से इस समस्या से बचा जा सकता है।