Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

AR Rehman: म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान की हालत हुई खसती, सीने में दर्द की थी शिकायत! अस्पताल में हुए भर्ती

top-news

AR Rehman: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश यात्रा से लौटने के बाद रहमान को पहले गर्दन में दर्द हुआ, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। डॉक्टरों की टीम उनकी गहन निगरानी कर रही है और उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

AR Rehman: डॉक्टरों की निगरानी में जारी है इलाज

सूत्रों के मुताबिक, 57 वर्षीय ए.आर. रहमान को जब सीने में तकलीफ महसूस हुई, तो परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा। रहमान के परिवार ने फैंस और शुभचिंतकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और उनकी प्राइवसी बनाए रखने की अपील की है।

सायरा बानो की सर्जरी के बाद रहमान का इमोशनल मैसेज

गौरतलब है कि इससे पहले AR Rehman की पूर्व पत्नी सायरा बानो भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर रहमान को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था। इस कठिन समय में दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना दिखाई है। संगीत प्रेमी रहमान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने घर लौटेंगे।