Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Ibrahim Ali Khan का पाकिस्तानी क्रिटिक से विवाद, सैफ अली खान का 1995 का झगड़ा फिर आया चर्चा में

top-news

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ रिलीज़ हुई है, जिसमें वह खुशी कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक तैमूर इकबाल से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिससे इब्राहिम नाराज हो गए। उनके बीच की पर्सनल चैट ऑनलाइन वायरल हो रही है, जिसमें इब्राहिम क्रिटिक को कड़े शब्दों में जवाब देते दिख रहे हैं। इस विवाद के बाद सैफ अली खान का 1995 का एक झगड़ा फिर चर्चा में आ गया है, जब उन्होंने एक पत्रकार के साथ मारपीट की थी।

Ibrahim Ali Khan: सैफ अली खान ने पत्रकार को मारा था मुक्का!

साल 1995 में सैफ अली खान एक विवाद में फंस गए थे, जब उन्होंने एक पत्रकार को घर जाकर मुक्का मार दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार ने सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर की अभिनय प्रतिभा पर सार्वजनिक रूप से नकारात्मक टिप्पणी की थी, जिससे सैफ भड़क उठे। इसके अलावा, उस पत्रकार ने अपने लेख में लिखा था कि फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में अक्षय कुमार ने “सिर्फ अभिनय से ज्यादा” काम किया था, जिससे सैफ को ठेस पहुंची। इस घटना के बाद सैफ की जमकर आलोचना हुई थी, लेकिन कुछ लोगों ने उनका बचाव भी किया था।

फैंस ने इब्राहिम को दी सलाह

बता दे कि Ibrahim Ali Khan के विवाद के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर 1995 की इस घटना को याद दिलाना शुरू कर दिया। कई फैंस का मानना है कि अभिनेता को आलोचना सहनी आनी चाहिए, क्योंकि यह उनके करियर का हिस्सा है। वहीं, कुछ यूजर्स इब्राहिम को सलाह दे रहे हैं कि गुस्से की बजाय प्रोफेशनल तरीके से प्रतिक्रिया दें। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर इब्राहिम या सैफ अली खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान आता है या नहीं।