Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला ● Noida News: हर बच्चे में छिपी प्रतिभा को पहचानना शिक्षक का पहला कर्तव्य ● सजावटी स्ट्रीट लाइटों से बदलेगी ग्रेटर नोएडा की तस्वीर, जल्द होगा काम शुरू ● ग्रेटर नोएडा में फर्जी एनओसी से बिजली कनेक्शन लेने वालों पर होगी एफआईआर ● ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए फील्ड में मुस्तैद रहा प्राधिकरण, सीईओ ने दिए सख्त निर्देश ● ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान, हादसे रोकने के लिए 100 से अधिक स्थानों पर बैरिकेडिंग और मरम्मत कार्य शुरू ● शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला ईटी इंडस्ट्री लीडर्स नॉर्थ 2026 अवॉर्ड

अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव

त्तर प्रदेश की सियासत और कांवड़ यात्रा का एक अनोखा संगम शुक्रवार को गाजियाबाद के मुरादनगर में देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
top-news

उत्तर प्रदेश की सियासत और कांवड़ यात्रा का एक अनोखा संगम शुक्रवार को गाजियाबाद के मुरादनगर में देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। नोएडा के सर्फाबाद निवासी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को मुरादनगर पहुंचे। यहां कांवड़ियों ने मुरादनगर थाने में पड़ाव डाला, जहां उनका स्वागत किया गया। 201 लीटर गंगाजल की यह कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे आस्था के साथ-साथ राजनीतिक संकल्प से जोड़कर देखा जा रहा है।


बॉबी यादव के मुताबिक, उन्होंने 1 जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। इसके बाद उन्होंने विशेष संकल्प के तहत पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। इस यात्रा में उनके साथ रिंकू, मोनू, हर्ष, राज और लविश समेत कई अन्य साथी भी शामिल हैं। यात्रा के दौरान यह दल अलग-अलग स्थानों पर रुकते हुए आगे बढ़ रहा है। रास्ते में स्थानीय लोगों और समर्थकों की ओर से कांवड़ियों का स्वागत और सत्कार भी किया जा रहा है। बॉबी यादव का कहना है कि यह यात्रा उनके लिए केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और संकल्प का प्रतीक है। वह 201 लीटर गंगाजल को अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगातार पैदल आगे बढ़ रहे हैं।


रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव ने कहा कि उन्होंने यह कांवड़ अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना के साथ उठाई है। उनका विश्वास है कि भगवान शिव की आराधना और इस पवित्र यात्रा के जरिए उनकी मनोकामना पूरी होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आया यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक इच्छा भी जुड़ी हुई है। 201 लीटर गंगाजल लेकर चल रहे बॉबी यादव और उनके साथियों की यात्रा ने स्थानीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह अनोखी कांवड़ यात्रा अपने संकल्प और राजनीतिक संदेश के कारण आगे कितनी चर्चा बटोरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *