Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी की मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

top-news

Greater Noida West: समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी की मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Greater Noida West: शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण, अवैध दुकानों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी के कॉमन एरिया में कई दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें से कुछ अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। आग लगने की वजह भी एक दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ थी, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी। समय रहते स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

बता दे कि Greater Noida West में लगे इस आग पर फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के बाद प्रशासन अब अवैध दुकानों को लेकर सख्त रुख अपना सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट के पीछे की वजहों को खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कॉमन एरिया में बिजली कनेक्शन की सही व्यवस्था होती और अवैध दुकानों पर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। प्रशासन ने दुकानदारों को भी आग से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।