Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला: निहंग ने किया कृपाण से वार, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की, जिसमें उनके हाथ में चोट आई है।
top-news

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की, जिसमें उनके हाथ में चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हमले में बादल के सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल अपनी पत्नी और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ तख्त श्री हजूर साहिब पहुंचे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे गुरुद्वारे के पास यह हमला हुआ। घटना के बाद सामने आए वीडियो में सुखबीर बादल एक इमारत के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा नजर आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और हमलावर की मंशा की जांच जारी है।


सुखबीर सिंह बादल पर हमला किए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के बाहर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय सुखबीर बादल धार्मिक सजा के तहत पहरेदार की सेवा निभा रहे थे। इसी दौरान नारायण सिंह चौड़ा नामक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई थी, लेकिन बादल बाल-बाल बच गए थे। हमले के तुरंत बाद आरोपी को पकड़ लिया गया था। अब नांदेड़ में हुई ताजा घटना ने एक बार फिर सुखबीर बादल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।