Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Anurag Kashyap ने की John Abraham की तारीफ, बोले- ‘The Diplomat’ एक बेहतरीन फिल्म है

top-news

Anurag Kashyap: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म ‘The Diplomat’ को लेकर चर्चा में हैं। होली के अवसर पर, यानी 14 मार्च 2024 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म को लेकर मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ने फिल्म में John Abraham के अभिनय की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ‘द डिप्लोमेट’ में जॉन सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं और अनावश्यक एक्शन या हीरोगिरी से बचते हुए बेहतरीन अभिनय कर रहे हैं।

Anurag Kashyap ने फिल्म के लिए कही ये बात

अनुराग कश्यप ने ‘द हिंदू’ से बातचीत में कहा, “मुझे ‘The Diplomat’ वाकई काफी पसंद आई है। मैंने जॉन से कहा कि बहुत दिनों बाद मैं तुम्हें एक बहुत अच्छा एक्टर बनते देख रहा हूं। वे फिल्म में पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे हुए हैं। निर्देशक शिवम नायर ने शानदार काम किया है और एक बेहतरीन फिल्म बनाई है।” इसके साथ ही, अनुराग ने 2007 में आई अपनी फिल्म ‘स्मोकिंग’ को लेकर भी चर्चा की। Anurag Kashyap ने बताया कि John Abraham उन्हें ‘स्मोकिंग 2’ बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें एक शानदार विषय और दमदार कहानी की जरूरत है।

इस निर्देशक ने फिल्म को किया निर्देश

शिवम नायर के निर्देशन में बनी ‘The Diplomat’ में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, प्राप्ति शुक्ला, जगजीत संधू, अश्वथ भट्ट, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा सहित कई दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, John Abraham, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, समीर दीक्षित, जतिश वर्मा और राकेश डांग ने किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को प्रभावित कर चुका है और अब Anurag Kashyap ने भी फिल्म की तारीफ कर दी है अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।