Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली ● E20 Petrol Controversy: केजरीवाल की केंद्र से अपील- 'माइलेज कम तो पेट्रोल का दाम भी कम हो ● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा

Pakistan Train Hijack: पाक सेना और बीएलए के बीच 24 घंटे तक चला संघर्ष! पढ़े पूरी खबर

top-news

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इस ट्रेन में लगभग 450 यात्री सवार थे, जिन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया। पाकिस्तानी सेना और बीएलए के लड़ाकों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ, जिसमें पाक सेना ने सभी आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। वहीं, बीएलए का कहना है कि इस संघर्ष में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

Pakistan Train Hijack: जाने क्या है बलूचिस्तान का इतिहास, संघर्ष और पाकिस्तान का धोखा

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन यहां की जनसंख्या पाकिस्तान की कुल आबादी का केवल 6% है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस क्षेत्र में दशकों से पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह जारी है। ऐतिहासिक रूप से, 1947 में जब भारत का विभाजन हुआ, तब बलूचिस्तान को स्वतंत्र रहने का विकल्प मिला था। लेकिन मार्च 1948 में, पाकिस्तान ने सैन्य बल का इस्तेमाल कर इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इस जबरन विलय के बाद से ही बलूचिस्तान में अलगाववादी आंदोलन चलते रहे हैं, जिसमें कई बार विद्रोही गुटों और पाकिस्तानी सेना के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं।

बलूच जनता की नाराजगी और पाकिस्तान का दमनचक्र

बता दे कि Pakistan Train Hijack का सबसे बड़ा कारण है बलूचिस्तान में दशकों से मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं सामने आती रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों को अपहरण, यातना और हत्या का शिकार बनाती है। 2001 से 2017 के बीच 5000 से अधिक बलूच नागरिक लापता हो चुके हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य संगठनों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ‘मारो और फेंको’ नीति अपनाती है। बलूचिस्तान का पाकिस्तान से केवल धार्मिक संबंध है, जबकि भाषा, संस्कृति और इतिहास पूरी तरह अलग है। यह विभाजन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की याद दिलाता है, और अगर हालात नहीं सुधरे, तो पाकिस्तान को एक और बंटवारे का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *