Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Greater Noida: सीएम योगी आज यमुना सिटी में दो ऑटोमोबाइल प्लांट का करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ का निवेश

यमुना सिटी को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुना सिटी में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने वाली दो औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे।
top-news

यमुना सिटी को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बुधवार को बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुना सिटी में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने वाली दो औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे। दोनों परियोजनाओं में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह करीब 9 बजे ऑनलाइन जुड़कर इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पहले मुख्यमंत्री के यमुना सिटी पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इन दोनों प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।


यमुना प्राधिकरण के अनुसार, सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स-कुबोटा का प्लांट स्थापित किया जाएगा। जापानी और भारतीय कंपनी के संयुक्त उपक्रम वाली इस परियोजना के लिए प्राधिकरण पहले ही करीब 190 एकड़ जमीन आवंटित कर चुका है। यहां ट्रैक्टर और खेती में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में करीब 4500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। शिलान्यास के बाद कंपनी निर्माण कार्य शुरू करेगी, जिससे आगे चलकर उत्पादन शुरू होने का रास्ता साफ होगा। यमुना सिटी में बड़े औद्योगिक निवेश के लिहाज से इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में ऑटोमोबाइल और कृषि उपकरण निर्माण से जुड़ी सप्लाई चेन को भी मजबूती मिल सकती है।


वहीं, मुख्यमंत्री सेक्टर-24 में मिंडा कॉरपोरेशन के प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे। स्पार्क मिंडा समूह की इस कंपनी को यमुना प्राधिकरण ने करीब 23 एकड़ जमीन आवंटित की है। कोरियन कंपनी डेसुंग और भारतीय कंपनी लोकोनाव के साथ साझेदारी में इस प्लांट में करीब 645 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। यहां हार्नेस वायर के साथ इग्निशन स्विच, स्टीयरिंग लॉक और मेकाट्रोनिक्स कंपोनेंट का निर्माण किया जाएगा। इस यूनिट से करीब 2270 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी सेक्टर-10 में भी एक अन्य प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है। कुल मिलाकर, 5145 करोड़ रुपये के इन निवेश प्रस्तावों से यमुना सिटी में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, कंपोनेंट इंडस्ट्री और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने की उम्मीद है।