Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम भाजपा मुख्यालय में पार्टी की नई टीम के साथ अहम बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री करीब शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
top-news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम भाजपा मुख्यालय में पार्टी की नई टीम के साथ अहम बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री करीब शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की नई टीम के साथ यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ आने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री का संबोधन पार्टी के नए पदाधिकारियों के लिए खास संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


बैठक के प्रमुख एजेंडों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी शामिल है। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद से वह लगातार सार्वजनिक पद पर रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने करीब 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। भाजपा की नई टीम की बैठक में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी मंथन होने की संभावना है। वहीं, युवा मतदाताओं और खासकर Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने के लिए पार्टी की रणनीति पर भी फोकस रहने की चर्चा है।


इससे पहले शनिवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की शुरुआत की। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई। भाजपा ने ‘वंदे मातरम’ के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया। पार्टी ने कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 19 अगस्त को 1937 के प्रस्ताव को दोबारा स्वीकार करते हुए कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पदों के गायन तक सीमित रखने के फैसले की आलोचना की। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की शाम की बैठक को संगठनात्मक तैयारियों के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की दिशा तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।