Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के PDA में ‘P’ को पाकिस्तान से जोड़ने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।
top-news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के PDA में ‘P’ को पाकिस्तान से जोड़ने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि “एकरंगी क्या जानें, PDA के बहुरंग”। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष घबराहट में ‘P’ की परिभाषा बदल रहा है। अखिलेश के मुताबिक, विरोध जितना बढ़ेगा, PDA उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने PDA का नया अर्थ बताते हुए कहा कि इसका मतलब प्रेम, दया और अपनापन भी है।


अखिलेश यादव ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कई अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने भ्रष्टाचार और सरकारी बजट के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने PDA समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बड़े लोगों को बचाने का काम किया। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा के कथित षड्यंत्र को विफल करने की ताकत समाजवादी पार्टी के पास है। उनके बयान के बाद यूपी की सियासत में PDA को लेकर बहस और तेज होने के आसार हैं।


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले समाजवादी पार्टी और उसके PDA पर निशाना साधा था। योगी ने कहा था कि सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और PDA के ‘P’ को एक दिन पाकिस्तान कर देगी। उन्होंने सपा के बयानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि उसका ‘P’ कभी पिछड़ा था और फिर पंडित हो गया। अब अखिलेश यादव के पलटवार के बाद PDA की परिभाषा और ‘P’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी यूपी की सियासत का नया मुद्दा बन गई है। दोनों प्रमुख दलों के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर आगे भी वार-पलटवार देखने को मिल सकता है।