Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

Noida: दिव्य वाटिका में वसंत उत्सव और होली मिलन समारोह, पर्यावरण संरक्षण को मिला बढ़ावा

top-news

Noida: ओमेगा सेक्टर स्थित दिव्य वाटिका में भव्य वसंत उत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए और होली के रंगों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लगभग एक वर्ष पूर्व पर्यावरण प्रेमी ओम रायजादा के नेतृत्व में 100 पौधे लगाए गए थे, जिनकी देखभाल क्षेत्र के बच्चों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर की। 90% से अधिक पौधे सुरक्षित हैं और अब आकार ले चुके हैं। इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों और अन्य सहभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, उपस्थित लोगों ने गुझिया और मधुर संगीत का आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम और भी मनोरंजक बन गया।

Noida: होली का महत्व और सामाजिक समरसता पर जोर

यमुना प्राधिकरण के ओएसडी एवं जेवर हवाई अड्डे के नोडल ऑफिसर शैलेन्द्र भाटिया ने उपस्थित लोगों को होली के “हो” का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को संजोने और मतभेद मिटाने का पर्व है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस होली, रंगों का पहला टीका उस व्यक्ति को लगाएं जिससे आपके रिश्ते अच्छे न हों। इस संदेश ने सभी को प्रेरित किया और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया। Noida में हो रहे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से खुर्जा से आए गायक चेतन बिस्मिल ने देशभक्ति और होली के गीत गाकर समां बांध दिया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। एक्टिव सिटीजन के आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, रामलीला कमेटी के विजेंद्र आर्य, सौरभ बंसल, एनके मिश्र, उदय सहाय, सुब्रत कुमार दत्ता, रमेश प्रेमचंदानी, बीएस परिहार, समरजीत भट्टाचार्य, प्रथमेश पुरकायस्था और हरि गौड़ जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और संस्कृति के मेल का संदेश दिया, जिससे Noida के दिव्य वाटिका का यह आयोजन एक मिसाल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *