Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Budhha Nagar: खेरली नहर में नहाने गया युवक डूबा, पुलिस और एनडीआरएफ की तलाश जारी

top-news

Gautam Budhha Nagar जिले के दनकौर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंडी श्याम नगर निवासी गौरव शर्मा अपने तीन दोस्तों आकाश, विजय और दीपक के साथ शनिवार को खेरली नहर में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने से पहले चारों ने शराब पार्टी की थी। दोपहर करीब तीन बजे जब गौरव नहर में उतरा तो वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जबकि उसके तीनों साथी सुरक्षित बाहर आ गए। उन्होंने गौरव को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

बता दे कि Gautam Budhha Nagar पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर गौरव की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह होते ही एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने दिनभर नहर में खोजबीन की। बाजारपुर पुलिया पर जाल लगाया गया और पानी रोकने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया गया। हालांकि, अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना के बाद गौरव के परिवार ने उसके दोस्तों पर ही डुबाने का शक जताया है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जानकारी के लिए बता दे कि Gautam Budhha Nagar के इस मामले पर एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। कासना और दनकौर कोतवाली पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है। एनडीआरएफ की दो टीमें और गोताखोर लगातार अभियान चला रहे हैं। गौरव की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने ग्रामीणों और गौरव के दोस्तों से भी पूछताछ की है और जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।